Wednesday, October 21st, 2026

CM चौहान ने किया ऐलान, विदिशा के आॅडिटोरियम में लगेगी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा

भोपाल
पूर्व विदेश मंत्री एवं विदिशा की सांसद रही सुषमा स्वराज की प्रतिमा विदिशा के आॅडिटोरियम में लगाई जाएगी। आज उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में यह घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सांरग ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे मां सरस्वती की वरद पुत्री थी, उनकी जयंती पर आज वे बहुत याद आ रही हैं। उनके व्यवहार में हम सबके लिए न केवल बहन का प्यार था, बल्कि ममत्व के पवित्र भाव से भी वह भरी हुई थीं।  सुषमा स्वराज अपनी अद्भुत वक्तृत्व कला और असाधारण जनकल्याणकारी कार्यों से सहज ही सबको अपना बना लेती थीं। कुशल प्रशासकीय गुणों से संपन्न उनके मार्गदर्शन और स्नेहिल छाया को काल ने हमसे असमय छीन लिया। वे सदैव हम सबकी स्मृतियों और दिलों में जिंदा रहेंगी। गौरतलब है कि विदिशा के आॅडिटोरियम का निर्माण सुषमा स्वराज के प्रयास से हुआ था। वे दो बार विदिशा की सांसद रही। इस दौरान पहले वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनी, इसके बाद वे नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री बनी। इसी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 1992 से लेकर 2005 तक सांसद रहे थे।

 

#CM चौहान

Source : Agency

पाठको की राय